फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चली लाठी, पिटाई से घायल व्यक्ति की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मारपीट में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने फिलहाल मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोधौरा गांव के धूना (45) और रामकरन (40) के बीच सोमवार की सुबह जंगल में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें धूना ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से रामकरन को पीट दिया। जिससे उसका पैर टूट गया। यह बात रामकरन के घरवालों को पता चली तो वह मौके पर पहुंचे और रामकरन को अस्पताल ले गए। मारपीट से नाराज रामकरन पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर धूना के घर पहुंचे और उसे पकड़कर जमकर पीटा। जिससे वह बेदम हो गया। धूना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में इलाज के दौरान धूना ने दम तोड़ दिया।
धूना के पिता रामकृपाल ने राजेंद्र, सुमेर, पवन, संजय के खिलाफ व दूसरे पक्ष से सियाराम ने धूना के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने, गंभीर चोट पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा। धूना के परिवार में पत्नी जमुना देवी, दो पुत्र नीरज, धीरज व एक पुत्री शिवदेवी है। धूना मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें