फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला को अगवा करने के बाद तीन युवकों ने एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। कोर्ट के आदेश पर हथगाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि गांव का राजेश, उमेश और नरौली बुजुर्ग निवासी बहादुर एक जुलाई 2021 को जंगल से चार पहिया वाहन में अगवा कर ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। नरौली बुजुर्ग स्थित बहादुर के घर में बंधक बनाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया। बहादुर रिश्ते में राजेश का फूफा है। महिला का आरोप है कि उसने घटना की थाने में शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिंदकी। एक गांव की रहने वाली महिला का पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। महिला ससुराल में रहती थी। जनवरी 2021 को घर के लोग खेत पर काम करने गए थे। देवर अभिषेक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर गोली मारने की धमकी दी। वह गर्भवती हो गई तो मामला घरवालों के सामने आया। सात जुलाई 2021 को समझौता हुआ कि पति से तलाक के बाद देवर उससे शादी करेगा और उसके बच्चे को भी अपनाएगा। कुछ दिन बाद देवर इस बात से मुकर गया और घर से निकाल दिया। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें