फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से वैन चालक ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थानाक्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा से वैन चालक ने छेड़खानी की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वैन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाले नौ वर्षीय छात्रा देवमई ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। स्कूल की शिक्षिकाएं कानपुर से एक वैन से आती-जाती हैं। आरोप है कि वैन चालक ने 26 अप्रैल को लंच के समय छात्रा को स्कूल से जंगल की ओर जाते देखा। चालक ने उसका पीछा किया और गलत हरकत करने की कोशिश की। इसी दौरान वहां स्कूल की एक और छात्रा पहुंच गई। यह देख वैन चालक मौके से भाग निकला। मामला की जानकारी मिलने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने वैन मालिक को पूरा वाकया बताया। अगले दिन वैन लेकर दूसरा चालक लेकर पहुंचा। 27 अप्रैल को छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक के मिले। छात्रा के पिता का आरोप है कि ब्लॉक के शिक्षक नेताओं ने मामले को दबाने का प्रयास किया। सोमवार को उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित छात्रा मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई। थाने पहुंचकर भी शिक्षक नेताओं ने मामले में हस्तक्षेप किया। पुलिस के सख्त रवैया अपनाने पर शिक्षक नेता थाने से लौट गए। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वैन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें