फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में आशा कार्चकर्ता और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। अहमदपुर कुसुम्भा गांव में रात एक बजे घर के अंदर सो रही आशा कार्यकर्ता व उसके पुत्र पर किसी ने फायरिंग कर दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर से हैलट अस्पताल कानपुर भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुमन देवी पत्नी पत्नी रामनरेश आशा कार्यकर्ता हैं। वह अपने घर में पति रामनरेश व पुत्र नीरज के साथ रहती है। मंगलवार की रात दोनों लोग अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात एक बजे गोली चलने की आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। रामनरेश के चीखने पर पड़ोसी आ गए। लोगों ने देखा कि सुमन व नीरज अपनी चारपाई पर खून से लथपथ थे। पुलिस को सूचना मिली तो एसओ धाता आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि दोनों हैलट में भर्ती हैं। सुमन के दाहिने हाथ में गोली लगी है और नीरज के गुप्तांग पर छर्रा लगा है। जांच के दौरान गांव में रंजिश की बात सामने आई है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें