फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से गाल हुए लाल

विज्ञापन
ज्वालागंज बस स्टाप के समीप पेट्रोल पंप की छांव में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए बैठे यात्री। संवा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सुबह से ही निकली तेज धूप के साथ 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों ने लोगों के गाल लाल कर दिए। लोग गर्मी से बचाव के लिए छांव के साथ पानी तलाशते रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

लोगों को अप्रैल में ही जून की गर्मी का अहसास हो रहा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से जनजीवन प्रभावित है। राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण बुधवार को शहर समेत थरियांव, बहुआ, असोथर, गाजीपुर में दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा रहा। जरूरी काम पर ही लोग घर से निकले। गर्मी के कारण लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दो दिनों में मौसम में कुछ राहत की संभावना है। इसके बाद फिर मौसम गर्म होगा। तापमान में कोई खासी गिरावट की संभावना नहीं है। आगामी चार से पांच दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहेगी। मई के प्रथम सप्ताह में और भी मौसम गर्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें