फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहन के घर से अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहे बाइक सवार युवक को बुधवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सूपा गांव निवासी लवकुश (25) मजदूरी करता था। उसके पिता बाबूलाल ने बताया कि बेटी कल्पना निवासी चुरियानी थाना गाजीपुर की ननद की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेटा गुरुवार को गया था। चुरियानी से रात को घर लौट रहा था। बकंधा मोड़ के पास बेटे की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक से बेटा उछलकर हाईवे पर गिरा। उसे वाहन कुचलते हुए चला गया।
विज्ञापन

वह हेलमेट लगाए था। आसपास के लोगों ने दो घंटे बाद शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक के कागजातों के आधार पर उन लोगों को सुबह खबर दी। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। मृतक के बड़े तीन भाई पप्पू, रामू, श्यामू है। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें