फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में दंपती को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। मारपीट के दौरान महिला की मौत में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। मामले में दस लोग नामजद किए गए है। आरोपी और उनके परिजन भागे हुए हैं।
विज्ञापन

ललौली थाने के चौराहा डेरा गांव निवासी इंद्रपाल निषाद और राम बहादुर के बच्चों के बीच 10 अप्रैल को विवाद हुआ था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में इंद्रपाल निषाद की पत्नी सियावती की मौत हो गई थी। दस लोगों पर गैर इरादतन हत्या, बलवा, मारपीट, गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुुधवार को रामबहादुर और उसकी पत्नी चुन्ना उर्फ चुन्नी देवी को गिरफ्तार किया है। मारपीट में घायल आरोपी रामबहादुर जिला अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने उसकी पत्नी को गांव से पकड़ा है। अब राम बहादुर की बहन सरोजा, रामरतन, दउवा, गुड्डू, लवकुश, अंजना पत्नी दउवा, मायावती पत्नी रामरतन और रतिभान फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी दंपती को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें