फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वर्मा चौराहे के पास बुधवार दोपहर रिक्शे में बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। रिक्शे पर बैठी महिला अनियंत्रित होकर रोड पर गिरी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बोलरो पकड़ ली है। चालक फरार हो गया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

वर्मा चौराहे से 55 साल की महिला ई-रिक्शा से ज्वालागंज की ओर जा रही थी। चौराहे के पास ही बोलेरो ने रिक्शे में टक्कर मार दी। महिला रिक्शे से रोड पर गिरी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। सिर में चोट लगी देखकर लोगों ने महिला को जिला अस्पताल ले जाने के लिए रिक्शे में लिटा दिया। चालक पीरनपुर पशु अस्पताल के पास पहुंचा। सांस थमी देखकर पशु अस्पताल के बगल वाली गली में शव उतारकर भाग निकला। शव देखकर भीड़ लग गई। जानकारी पर पुलिस ने बोलेरो को ज्वालागंज चौराहे पर पकड़ लिया। चालक मौके से भाग निकला। मुराइनटोला चौकी प्रभारी प्रवीण दुबे मौके पर पहुंचे। महिला के शव के पास एक झोले में मिठाई का डिब्बा, साड़ी, पर्स मिला। पर्स में कुछ रुपये थे। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें