फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माने की सजा काट रहे पांच बंदी रिहा

विज्ञापन
रिहा किए गए बंदी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण अर्थदंड की सजा काटने वाले पांच बंदियों को रिहा कर दिया गया। इन बंदियों को कारागार प्रशासन ने एक अच्छा इंसान बनकर समाज में रहने की शपथ दिलाई है। उनके जुर्माने की व्यवस्था एमकेजी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ रायपुर के मनोज गोयल ने की।
विज्ञापन

कारागार में गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन निवासी राम सिंह, रायरबेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गेगांसो निवासी हरिगोपाल पांडेय, सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला निवासी आरिफ, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां सादात खजुरियापुर निवासी संजय मौर्या, चांदपुर थाने के हरिजनपुर गांव निवासी शैलेंद्र सिंह अर्थदंड की सजा काट रहे थे। इन सभी की रिहाई हो गई है। कैदी राम सिंह को हत्या के प्रयास के मामले में सजा के साथ 20 हजार रुपये अर्थदंड भी हुआ था। अर्थदंड नहीं जमा करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास काट रहा था। चोरी के मामले में हरिगोपाल पांडेय और आरिफ को तीन हजार रुपये अर्थदंड जमा नहीं करने पर 25 दिन का अतिरिक्त कारावास हुआ था। संजय और शैलेंद्र सिंह भी तीन हजार का अर्थदंड नहीं जमा कर सके थे। उन्हें 15 दिन का अतिरिक्त कारावास हुआ था। इस मौके पर जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बंदियों को समाज में अच्छे आचरण की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें