फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से दरोगा की जान गई

विज्ञापन
एसआई वीरेंद्र नाथ मिश्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
छिवलहा। सुल्तानपुर घोष थाने के सामने गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा वीरेंद्र नाथ मिश्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज के कौंधियारा थाना (बारा-तहसील) के ओसा गांव निवासी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र नाथ मिश्रा (55) सुल्तानपुर घोष थाने में तैनात थे। वह गुरुवार सुबह अपने सहयोगियों के साथ थाने के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। सुबह साढ़े दस बजे दुर्गा का पुरवा मजरे इजूरा खुर्द निवासी प्रकाश पासवान अपने बेटे नरेंद्र के साथ बाइक से गांव की ओर जा रहा था। उसने बाइक में एक सुअर भी लाद रखा था। थाने के सामने उसकी बाइक वाहन चेकिंग कर रहे वीरेंद्र नाथ मिश्रा से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की स्पीड 80-90 थी। टक्कर लगते ही वीरेंद्र नाथ मिश्र अचेत होकर गिर गए। बाइक सवार पिता-पुत्र भी बाइक सहित पलट गए।
तीनों को पुलिस जीप में लादकर सीएचसी हथगाम के लिए निकली लेकिन वीरेंद्र नाथ मिश्र की रास्ते में ही मौत हो गई। एसडीएम खागा प्रभाकर त्रिपाठी व सीओ जीडी मिश्रा सीएचसी हथगाम पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा वीरेंद्र नाथ मिश्रा का पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन पहुंचा। वहां डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी राजेश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। शोक सलामी दी गई। शव को कंधा देकर गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। डीएम ने परिजनों से मुलाकात की। परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें