फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या में बांदा से दो युवकों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में वाहन से कुचलकर युवती की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बांदा जिले से दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

वलीपुर गांव किनारे 18 फरवरी को एक युवती का शव मिला था। जिसकी पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी कुंवरलाल निषाद उर्फ कतली ने अपनी पुत्री अनीता देवी (27) के रूप में की है। वह करीब सात साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में रहती थी। घरवालों से 17 फरवरी की शाम उसकी बात हुई थी। प्रकरण में युवती के पिता ने बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी अभिमन्यु सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में बांदा में दबिश दी। इसके बाद वहां से दो लोगों को पकड़ कर लाई है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि दो संदिग्ध पकड़े गए हैं। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें