फतेहपुर। खनिज निदेशालय लखनऊ की टीम के खदानों पर छापों से संचालकों में हड़कंप है। ओवरलोडिंग की शिकायत पर पहुंची टीमों ने कुछ खदानों के कांटे चेक किए। आरोप है कि खदान संचालक ओवरलोड ट्रकों को दूसरे रास्ते से निकालते हैं।
खदानों से ओवरलोडिंग और कांटे की पर्ची में खेल किए जाने की शिकायत खनिज निदेशालय में पहुंची है। निदेशालय की टीम के सुधाकर सिंह और राहुल सिंह ने कुछ मौरंग खंडों में छापा मारा। छापों के कारण खदानों में खनन और लोडिंग बंद रही। अढ़ावल एक, अढ़ावल पांच और ओती कंपोजिट खंड के कांटे चेक किए। चेकिंग में कांटे दुरुस्त पाए गए। खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि खदानों में कांटे दुरुस्त पाए गए हैं। ओवरलोड वाहन कैसे निकाले जाते हैं, इसकी जांच की जा रही है। टीम ओवरलोडिंग की जांच करने आई थी। बाद में बांदा चली गई।