फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में फंसा शव निकाला, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
मौके मुआयना करते को सीओ जाफरगंज संजय कुमार सिंह वा बांदा सीओ सिटी आर के सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज। बांदा और जिले की सीमा पर शुक्रवार रात ट्रक बैरिकेडिंग तोड़कर यमुना नदी में जा गिरा। शनिवार सुबह ट्रक में सवार एक युवक का हाथ पानी के बाहर देखकर गोताखोरों ने शव को निकाला। शव की पहचान नहीं हो सकी। सीमा विवाद सुलझने के कई घंटे बाद बांदा पुलिस शव को ले गई। ट्रक में और भी लोगों के फंसे होने का अंदाजा लगाया गया है। ट्रक नदी में शाम तक फंसा रहा।
विज्ञापन

ट्रक बांदा के जसपुरा की ओर से गलौली पीपा पुल के रास्ते धान लादकर रात को पहुंचा था। ट्रक इस पार बारा गांव थाना जाफरगंज की ओर जा रहा था। पुलिस ने पुल के पीपे खिसकने से ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिरने का अंदाजा लगाया है। हादसा करीब रात 12 बजे का बताया जा रहा है। सुबह बैरिकेडिंग टूटने की सूचना पर कर्मी राजू निषाद और भोला पहुंचे। तभी नदी में एक युवक का हाथ दिखा।
सूचना पर बांदा सीओ आरके सिंह, सीओ जाफरगंज संजय सिंह और दोनों जिलों की पुलिस पहुंची। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला गया। दोनों जिलों की पुलिस के बीच सीमा विवाद होने लगा। बांदा सीओ ने जसपुरा पुलिस को शव लेकर जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद गोताखोरों को और लोगों के फंसे होने की आशंका पर नदी में उतारा गया। ट्रक नंबर का भी पता नहीं लगा सका। सीओ संजय सिंह ने बताया कि बांदा पुलिस ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें