फतेहपुर। रुपये न देने पर शनिवार को किन्नर ने साथियों के साथ ट्रक चालक के साथ मारपीट की और ट्रक का शीश भी तोड़ दिया। पुलिस ने किन्नर और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में छापा मारा लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
जौनपुर जिला सरपतहा निवासी शेषनाथ पांडेय जमशेदपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक है। वह ट्रक (ट्रेलर) में पर जेसीबी लेकर उड़ीसा जा रहा था। शनिवार को कटोघन टोल प्लाजा पर सपना किन्नर ने शेषनाथ से रुपये मांगे। उसने टोल पर गाड़ी खड़ी न रुकने के कारण आगे देने को कहा। आरोप है कि किन्नर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर शेषनाथ भी गाली देकर चला गया।
किन्नर, हरीओम, इरफान और सोनू के साथ बोलेरो से पीछा कर अमाव के पास रोक लिया। लाठी-डंडे से हमला कर चालक को घायल कर दिया। ट्रक में पथराव कर कांच तोड़ दिया। चालक के मुताबिक करीब 25 हजार का नुकसान हुआ। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है । चौकी इंचार्ज ने आरोपियों की तलाश में छापामारी की है।