फतेहपुर। पूरे 38 दिन बाद माध्यमिक और उच्च शिक्षक संस्थान खुलेंगे। सोमवार से इन विद्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित होंगी।
शासन ने 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीत कालीन अवकाश घोषित किया था। इसके बाद कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण शासन ने सभी छोटी बड़ी शिक्षण संस्थाएं बंद कर दी थी। इसके बात तीन जनवरी को 15 से 18 साल तक बच्चों का स्कूलों में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन कराया गया। कोरोना संक्रमण की स्थिति सुधरने पर शासन ने सोमवार से कक्षा नौ से लेकर सभी उच्च कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने अग्रिम आदेश तक सभी माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थाएं खोलने का आदेश जारी कर
दिया है। (संवाद)