असोथर। अवैध गुटखा फैक्टरी का संचालन करने के मामले में फरार तीन आरोपियों की पुलिस ने संपत्ति कुर्क की है। संपत्ति प्रधान के सुपुर्द की गई है। मामले में एक आरोपी पहले पकड़ा जा चुका है।
असोथर थाना क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी सुशील, सुनील, विनीत सिंह और करिश्मा पत्नी विनीत सिंह के खिलाफ 2016 में अवैध गुटखा फैक्टरी संचालन का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी घर में ही फैक्टरी संचालित करते थे। फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद चारों आरोपी भाग निकले थे। मामले में आरोपी हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। एक माह पहले एक आरोपी विनीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार शाम सुशील, सुनील और करिश्मा की संपत्ति कुर्क की। कुर्की की कार्रवाई एसआई सूरज कुमार चौरसिया ने की। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि परिवार के लोग शहर में रहते हैं। इसी वजह कुछ घरेलू सामान मिला है। कुर्क सामान प्रधान शोभा पासवान की सुपुर्दगी में दिया गया है।