फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारू व गर्भवती गायों के लिए बनाया जाए अलग शेड

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक लेते एडीएम विनय पाठक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। गोशाला के गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए की गई व्यवस्थाओं की एडीएम विनय पाठक ने शनिवार को समीक्षा की। नंदी और गोवंशों के झुंड से गर्भवती व दुधारू गायों को अलग रखने के लिए शेड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही शेडों में तिरपाल व बोरे लगाने को कहा।
विज्ञापन

गांधी सभागार में शनिवार को एडीएम विनय कुुमार पाठक ने अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि गोशाला के गोवंशों को मानक के अनुसार भूसा, चूनी, चोकर दिया जाए। अब सर्दी भी बढ़ने लगी है।
मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए टीन शेडों में टाट, बोरे और तिरपाल लगाकर ढक दिए जाएं, ताकि सर्द हवाएं अंदर न पहुंच सकें। गोशाला के मवेशियों का नियमित रूप से पशु चिकित्सक जांच करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत चिह्नित कुपोषित बच्चों के अभिभावकों केे दुधारू गाय दी जाएं। सड़कों और खेतों में घूम रहे अन्ना मवेशियों को गोशाला में बंद किया जाए। उनकी ईयर टैगिंग की जाए। बैठक में डीडीओ अशोक निगम, सीवीओ डॉ.आरडी अहिरवार, ईओ मीरा सिंह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें