फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नगदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। तेंदुली गांव निवासी ओम प्रकाश शुक्ला दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। गांव स्थित उनके घर में पत्नी सरस्वती, बेटा लकी रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात चोर, उनके घर में घुसे और बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर सोने की जंजीर, अंगूठी, एक जोड़ी पायल, पीतल के बर्तन, 15 हजार नगद चुरा ले गए। मां व बेटे दूसरे कमरे में सोए हुए थे और उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब नींद खुली तो घर का हाल देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चोरों ने जाते समय दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। सरस्वती ने जब पड़ोसियों को बुलाया तो घर का दरवाजा खुल सका। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना जानकारी में है और इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें