फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक सवार टकराए, पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बहुआ-गाजीपुर मार्ग पर कमलापुर चौराहे के पास सोमवार रात करीब 10 बजे दो बाइक सवार टकरा गए। हादसे में बाइक सवार पल्लेदार की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मेवली गांव निवासी रज्जन यादव (40), धीरेंद्र यादव (38) लदिगवां स्थित क्रय केंद्र में पल्लेदारी करते हैं। सोमवार रात दोनों बाइक से बिना हेलमेट के घर आ रहे थे। जैसे ही वह कमलापुर चौराहे के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार महेश प्रजापति (35) निवासी रामपुर थाना गाजीपुर से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में रज्जन, धीरेंद्र और महेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
रज्जन व धीरेंद्र को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। रज्जन की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे लेकिन चौडगरा के पास उसकी मौत हो गई। रज्जन के परिवार में पत्नी नीलम देवी, पुत्र सुधांशु (12) हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। धीरेंद्र व महेश का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें