फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम एक युवक ने किशोरी से जंगल में दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोग दौड़े तो आरोपी मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी का पीछा करते हुए गांव का रहने वाला आरोपी जंगल तक गया। उसने मौका देखकर किशोरी को दबोच लिया। घसीटकर गन्ने के खेत में ले गया। किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर खेत में काम कर रहे कुछ लोग आवाज लगाते हुए जंगल की ओर दौड़े तो आरोपी नाम बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें