बेरुईहार गांव में लहन नष्ट करती अरबकारी पुलिस
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रयागराज में जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग ने रविवार को अभियान चलाया। सदर निरीक्षक संजीव सिंह ने टीम के साथ बेरुईहार में दबिश दी। कारोबारियों के ठिकाने से 40 लीटर शराब बरामद की।
जिले की शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया। बार कोड चेक किया गया। दिवाली से एक दिन पहले 13 नवंबर की रात चांदपुर देशी शराब ठेके में नकली शराब पकड़ी गई थी। दुकान से 131 पौवा नकली शराब बरामद हुई।
इससे पहले कानपुर सीमा में नकली शराब से मौत हुई थी, तब प्रयागराज की आबकारी टीम ने औचक दबिश देकर बकेवर अंग्रेजी शराब ठेका को नकली शराब बेचते पकड़ा था। आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाती है।