फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर होने का झांसा देकर बदमाश ट्रक लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फाइनेंस का वाहन जब्त करने वाली टीम का सदस्य बताकर बदमाश बदमाश एक ट्रक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने ट्रक फाइनेंस पर लिया था। उसकी तीन किस्ते बकाया थीं। उसे लगातार फाइनेंस कंपनी के फोन आ रहे थे। घटना के अगले दिन जब वह कंपनी पहुंचा तो कंपनी वालों ने बताया कि किस टीम ने ट्रक लिया है, इसका पता कर रहे हैं। तब तक पैसे का इंतजाम करो। करीब 12 दिन बाद ट्रक मालिक रुपये जमा करने पहुंचा, तब उसे पता चला कि उसका ट्रक तो बदमाश ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी श्याम बहादुर के बेटे इंद्रसेन खुद का ट्रक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को वह प्रयागराज से फतेहपुर लौट रहा था। एक ढाबा में खाना खाने के बाद ट्रक लेकर फतेहपुर की ओर आ रहा था। सुल्ताननगर बड़े पुल के पास सफेद बोलेरो सवार पांच लोगों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। खुद को फाइनेंस कंपनी की सीज करने वाली टीम का सदस्य बताकर उसके ट्रक को कब्जे में लेने का प्रयास किया। इंद्रसेन ने कंपनी के कर्मचारी योगेश से संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उसके बाद कंपनी के अन्य कर्मचारी नजम से संपर्क किया तो बोलेरो सवार नाराज होने लगे और उसका मोबाइल छीनकर रोड पर पटक तक तोड़ दिया।
असलहे निकाल कर धमकी देते हुए उसका ट्रक छीन ले गए। वह आठ अक्तूबर को फाइनेंस कंपनी पहुंचा। कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क किया। उन लोगों ने रुपयों का इंतजाम कर आने की बात कही। साथ ही कहा कि पता कर रहे हैं कि उनका ट्रक कौन एजेंट ले गया है। इधर इंद्रसेन रुपयों का इंतजाम कर 19 अक्तूबर को पहुंचा। कंपनी ने ट्रक के बारे में सीजर से छानबीन की। कंपनी के मैनेजर ने कहा कि ट्रक उनके कर्मियों की ओर से नहीं पकड़ा गया है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। वह ट्रक ले जाने वालों की खोज में जुटा। कोई सुराग नहीं लगा। उसका ट्रक धोखाधड़ी कर बदमाश लूट ले गए हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें