फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने दीपोत्सव में किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर विधायक आवास परिसर में श्वेत शक्ति संगठन की मुस्लिम महिलाओं ने तलाक जैसी कुप्रथा से निजात दिलाने के लिए दीपोत्सव कर खुशियां जाहिर की। इस दौरान सभी महिलाओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया।
विज्ञापन

सदर विधायक विक्रम सिंह ने महिलाओं से कुरीतियों का प्रतिकार करने, शिक्षित होने, परिवार की सुख समृद्धि के लिए समर्पित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे परिवार नाम की संस्था मजबूती के साथ सुख, शांति व समृद्धि की तरफ जा सकेगी। प्रगतिशील समाज कुरीतियों का बोझ अब ज्यादा दिनों तक नहीं ढो सकता।
इस अवसर पर ग्राम बेती, ग्राम औढेरा तथा शहर से महिलाओं की उपस्थिति रही। इस मौके में शबनम, शाहीन, जरीना, हलीकुन, साजदा बेगम, हुरिला, हकीकुन, चंदा, नेहा बानो, हुसना बानो, कमला, माधुरी, रशीदुन निशा, केशकली, अर्चना त्रिपाठी, पुष्पा पासवान, ज्योती प्रवीण, अर्पणा सिंह, राम प्रताप गौतम, पुष्पराज पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें