फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज की महिला को रोडवेज में जहरखुरानियों ने शिकार बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। रोडवेज बस से मायके जा रही महिला जहरखुरानी का शिकार हो गई। गंभीर हालत में रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने चौराहे पर उतार दिया। पुलिस की नजर पड़ी तो सीएचसी में भर्ती कराया और रिश्तेदारों को सूचित किया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली के सिकंदरपुर निवासी सुनीता देवी (45) सोमवार शाम को रोडवेज बस से मलवां के वहीदा मदारीपुर गांव स्थित मायके आ रही थी। रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गई। उसका मोबाइल, नगदी भरा पर्स, जेवर लूट कर बदमाश भाग गए। महिला की हालत बिगड़ी देख रोडवेज के चालक और कंडक्टर ने महिला को सोमवार रात बिंदकी के ललौली चौराहे पर उतार दिया।
ललौली चौराहे पर पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने गंभीर हालत में सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। होश आने पर सुनीता ने मायके के बारे में जानकारी दी। मायके से भतीजा राजा शंकर पहुंचा। राजा शंकर ने बताया कि बुआ सुनीता देवी ने कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से फोन किया था, तब बात हुई थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वह लोग परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें