फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन से लोहा चोरी पर आरपीएफ लगाएगी अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट के ट्रैकों पर बढ़ रही लोहा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ ने टीम गठित की है। 17 टीमों को गठित कर चेकिंग के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर लगाया गया है। साथ ही आसपास के कबाड़ की दुकानों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक में लगी क्लिप, सिग्नल तार, रेलवे यातायात के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। चोर इनको आसानी से निकाल लेते हैं, जिससे ट्रेनों के संचालन पर तो प्रभाव पड़ता ही है, साथ में हादसा होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
ट्रेनों के संचालन में पटरियां न फैलें। इसके लिए ट्रैक पर लगे पत्थर और पटरी को पैंड्रोल क्लिप से जोड़ दिया जाता है। जिसको चोर आसानी से निकाल लेते हैं और ट्रेेनों के आने पर पटरी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। क्लिप और सिग्नल के तार चोरों को पकड़ने के लिए टीम बनाई हैं।
विज्ञापन

कनवार से प्रेमपुर तक फतेहपुर आरपीएफ का क्षेत्र है। टीम में 52 सिपाही लगाए गए हैं। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर ट्रैक के अलावा कबाड़ की दुकानों की भी चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें