फतेहपुर। पुरानी खुन्नस के चलते घर में घुसकर एक युवक को गोली मारने का प्रयास किया गया। फायर मिस हो जाने से युवक की जान बच गई। हमलावर मारपीट कर भाग गए। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थरियांव थानाक्षेत्र के मलांव गांव निवासी सोनू सिंह सिंह ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे मेवालाल लोधी निवासी सेमरा मानापुर हथगाम दो साथियों के साथ घर आया। मेवालाल ने उसके सीने पर तमंचा लगा दिया। जान से मारने की धमकी देकर नाजुक अंग में चोट पहुंचा दी। तभी उसके दो साथियों ने तमंचे की बट से उसे पीटा। मेवालाल ने तमंचे से गोली मारने का प्रयास किया लेकिन फायर मिस होने से वह बच गया।
चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंच गए। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया के आरोपियों के खिलाफ सोनू सिंह की तहरीर पर हत्या के प्रयास और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।