फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष के साले, उसके साथी से मिलेंगे घटनाक्रम के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। श्रद्धा कंस्ट्रक्शन के मालिक मनीष तिवारी पर हमला कर उसे मरणासन्न करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर मनीष के पिता उमाशंकर तिवारी ने शनिवार को दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी तहरीर, मनीष के साथ रहे उनके साले अनुज उर्फ पप्पू शुक्ला के द्वारा बताई गई बात पर लिखी है। पुलिस को पूरा यकीन है कि अनुज और उसके साथी गौरव को घटना की पूरी जानकारी है लेकिन वह कुछ छिपा रहे हैं। पुलिस ने इन दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। उधर, मनीष को कानपुर से लखनऊ रेफर किया गया है।
खागा कोवताली के ब्राम्हणपुर निवासी मनीष तिवारी श्रद्धा कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं। तीन जून की रात पत्थरकटा चौराहे के पास वह पुलिस को बेहोश हालत में मिले थे। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण मनीष खून से लथपथ थे।
विज्ञापन

साथ में मनीष का साला अनुज शुक्ला निवासी गदाई मोहल्ला खागा था। परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से शनिवार को हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके से मनीष की इनोवा कार मिली थी, इसमें एक टूटी हॉकी पड़ी थी, अंदर खून के निशान भी थे।
मनीष के साथ रहे साले अनुज शुक्ला ने परिजनों को बताया कि तीन जून की रात मनीष, वह और उसका साथी गौरव अग्निहोत्री निवासी रसूलाबाद जिला कानपुर देहात था। रात में मनीष व गौरव गाड़ी से उतरकर कहीं गए और वह कार मं बैठा रहा।
छह सात मिनट बाद जब दोनों लौटे तो मनीष का सिर फटा हुआ था। उसने मनीष व गौरव को गाड़ी में बैठाना चाहा तो मनीष बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और मनीष को सदर अस्पताल ले गई।
अनुज शुक्ला द्वारा बताई गई बात पर मनीष के पिता उमाशंकर तिवारी ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रात में क्या घटना हुई है, इसे लेकर जांच की जा रही है। अनुज और गौरव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जिससे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें