फतेहपुर। सीओ सिटी कार्यालय रोड पर मार्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से शातिर चेन लूट ले गए। मामले की जांच के बाद
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी धर्मेंद्र की पत्नी मीनू सिंह दो अप्रैल की सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थीं। मीनू सिंह ने बताया पीछे से एक काली शर्ट पहने बाइक सवार बदमाश आया और पीछे से झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
जिससे वह दहशत में आ गई। कुछ देर बाद कुछ समझ में आया तो शोर मचा कर लोगों को घटना की जानकारी दी। 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास तलाश भी की लेकिन कोई नहीं मिला। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।