फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने से टूटी पड़ी है रिंद नदी पुल की रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। भारतपुर रिंद नदी की टूटी रेलिंग कभी भी किसी की जान जोखिम में डाल सकती है। छह महीने पहले एक हादसे में टूटी रेलिंग की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

खजुहा विकास खंड के भारतपुर रिंद नदी पुल पर छह माह पहले एक बोलेरो अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई थी। इससे रेलिंग टूट गई थी। हादसे में गाड़ी नदी में गिरते-गिरते बची थी। पांच लोगों की जान बाल-बाल बची थी।
तब से पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग अब तक इसकी मरम्मत नहीं करा सका है। जबकि इस पुल से रोजाना सैकड़ों वाहन निकलते हैं। क्षेत्र के विमलेश पटेल, हरिदत्त द्विवेदी, जयशंकर सैनी, रमाकांत दीक्षित आदि ने कहा कि अगर रेलिंग का निर्माण नहीं होता है तो यह कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। जेई लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय यादव ने बताया कि पुल की टूटी रेलिंग के बारे में जानकारी है। जल्द ही इसकी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें