फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे चोरी का प्रयास किया गया। चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया, लेकिन लॉकर नहीं तोड़ सका। पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामगोपाल और अजय कुमार बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। उन्हें सोमवार को छुट्टी की जानकारी नहीं थी। तभी रामगोपाल सुबह 10 बजे बैंक पहुंचा। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे की खिड़की टूटी देखकर उसने सहकर्मी अजय को सूचना दी।
शाखा प्रबंधक अमित कुमार और पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी संजय सिंह बैंक पहुंचे। बैंक में पीछे की ओर खिड़की की दो सरिया काटकर चोर अंदर घुसा। सीसीटीवी कैमरे में चोर करीब साढ़े 10 बजे कैद हुआ।
विज्ञापन

कैमरे की स्क्रीन में शातिर ने कागज चिपका दिया था। तिजोरी तक पहुंचने के लिए स्ट्रांग रूम के पहले दरवाजे के तीन ताले तोड़े। दूसरे दरवाजे का एक और ताला तोड़ा और लाकर तक पहुंच गया। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि ग्रामीणों और पुलिस की आवाजाही होने पर चोर भाग निकला होगा।
सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। कैमरे में एक चोर दिखा है। उसके अन्य साथी बाहर रखवाली में हो सकते हैं। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें