मृतक के पिता ने पुलिस को बताया बेटे को डांट फटकार लगाई थी, तभी वह गांव से चला गया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फतेहपुर जिले के असोथर में पति के साथ ससुराल जाने की तैयारी कर रही महिला पर उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। परिजनों के डांटने के बाद प्रेमी ने पेड़ पर फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। थानाक्षेत्र के सरवल गांव निवासी सुशील (22) पुत्र प्रताप रैदास का कोटवा गांव में आम के पेड़ पर ग्रामीणों को शव लटकता मिला।
विज्ञापन
पुलिस को उसकी जेब से टीकाकरण की पर्ची मिली। उसी पर्ची के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुशील का एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग था। यह विवाहिता काफी दिनों से मायके में थी, उसको लेने पति आ गया।
पति के साथ महिला जाने की तैयारी करने लगी, इसकी भनक लगने पर सुशील विवाहिता के मायके पहुंचा और दरवाजे पर हंगामा करते हुए विवाहिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देने लगा। इस पर सुशील को परिजनों ने पकड़कर डांट फटकार भगा दिया।
विज्ञापन
तभी सुशील गांव से चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया बेटे को डांट फटकार लगाई थी, तभी वह गांव से चला गया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।