फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध खनन पर सख्ती से राजस्व में उछाल, दो साल में 48 प्रतिशत वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में खनिज विभाग की कार्रवाई का असर अब दिखने लगा है। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई के चलते बीते दो वित्तीय वर्षों में राजस्व वसूली में 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1511 प्रकरणों में 6.94 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1632 प्रकरणों में यह बढ़कर 9.35 करोड़ रुपये हो गया जो 34.63 प्रतिशत की वृद्धि है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2032 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 10.28 करोड़ रुपये की वसूली की गई जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.99 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन के छह मामलों में 21.86 लाख रुपये, अवैध परिवहन के 2024 मामलों में 9.44 करोड़ रुपये और अवैध भंडारण के दो मामलों में 62.46 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन

दो वर्षों की तुलना में कुल 4.27 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। खनिज विभाग के अनुसार तहसील और जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स लगातार खनन पट्टों की जांच कर रही है और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें