फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से गैरइरादतन हत्या का आरोपी बंदी भागा.

विज्ञापन
फरार बंदी शिवशरन यादव उर्फ बजरंगी की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। गैरइरादतन हत्या के मामले में निरुद्घ बंदी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हेड कांस्टेबल को चकमा देकर कोर्ट से भाग निकला।
विज्ञापन

घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर चेकिंग चालू की गई। एसपी ने आरआई, लॉकअप प्रभारी और हेड कांस्टेबल की जांच के आदेश सीओ सिटी को दिए हैं। टीमें बंदी की तलाश में गठित की गई हैं।
असोथर थानाक्षेत्र के विधातीपुर गांव निवासी शिवभजन यादव का पुत्र शिवशरन यादव उर्फ बजरंगी उर्फ विक्रम पर गांव के शिवबरन पासवान की पीटकर हत्या का आरोप है और वह जेल में था।
विज्ञापन

शिवशरन का पैतृक गांव गाजीपुर थाने का बकरी गांव है। पुलिस ने उसे 18 जून 2019 को गिरफ्तार किया था। आरोपी जेल से एससी एसटी कोर्ट में पेशी पर आया था।
कोर्ट के सामने हेड कांस्टेबल सुनील कुमार पटेल शिवशरन को लेकर पहुंचा। कटघरे में कई आरोपी मौजूद थे, उनमें तीन बंदियों को जमानत मिली।
इसी दौरान शिवशरन भी चकमा देकर उन बंदियों के साथ निकल गया। कुछ देर बाद हेड कांस्टेबल ने कटघरे से शिवशरन को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए।
वह आसपास और कोर्ट परिसर में बंदी की तलाश करता रहा। कोई सुराग नहीं लगा तो लॉकअप प्रभारी पवन कुमार शर्मा को सूचना दी।
उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ सिटी संजय सिंह कोर्ट परिसर पहुंचे। इसके बाद लॉकअप में जांच की।
एसपी सतपाल अंतिल ने बंदी की तलाश में सीओ जाफरगंज संजय शर्मा, एसओ गाजीपुर कमलेश पाल, सीओ थरियांव अनिल कुमार, असोथर एसओ रणधीर बहादुर सिंह और कोतवाली पुलिस की टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरआई अशोक कुमार सिंह, लॉकअप प्रभारी और हेड कांस्टेबल के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद हीलाहवाली बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें