एक ही दिन में 21 हजार का टीकाकरण
क्रासर
दूसरी खुराक लेने वालों की सबसे ज्यादा रही तादाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोरोना टीकाकरण के तहत मंगलवार को 20 हजार 914 लोगों को टीका लगाया गया। सबसे ज्यादा तादाद दूसरी खुराक लेने वालों की रही। कई केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।
लोग अब खुद टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं। मंगलवार को सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में दोपहर बाद तक भीड़ दिखाई दी। ऐसा ही नजारा पीपी सेंटर में दिखाई दिया। आयुष विंग में भी लाइन दिखी। सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान से अब लोग खुद जुड़ रहे हैं। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर सेंटरवार टीकाकरण चल रहा है।
इनसेट...
उम्रवार हुआ वैक्सीनेशन......
18 से 44 साल तक-
पहली खुराक 2696
दूसरी खुराक- 10185
45 से ज्यादा उम्र से-
पहली खुराक- 967
दूसरी खुराक- 5190
60 से ज्यादा उम्र के-
पहली खुराक- 391
दूसरी खुराक- 1485