फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आरक्षण और पेपर लीक के मुद्दों पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
फोटो-35-सपा कार्यालय में वार्ता करते पूर्व एमएलसी रजपाल कश्यप। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। सपा कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आरक्षण और पेपर लीक के मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन

राजपाल कश्यप ने प्रदेश में हत्या और जमीन विवाद की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कानपुर-लखनऊ मार्ग पर 84 गड्ढे होने का दावा किया। पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर उन्होंने बताया कि वन विभाग में 248 के बजाय 88 पद दिए गए।
बांदा कृषि विश्वविद्यालय में सात के बजाय दो पद मिले। उन्होंने 11 पद मुख्यमंत्री के स्वजातीय लोगों को दिए जाने का आरोप लगाया। राजपाल कश्यप ने कहा कि 2024 में जनता ने राजनीतिक बदलाव का संकेत दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी समय में भी भाजपा सरकार के खिलाफ जनमत का दावा किया। इस मौके पर सांसद नरेश उत्तम पटेल, लवकुश वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव, राम किशोर प्रजापति, अरुणेश पांडे और मनोज यादव समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-35-सपा कार्यालय में वार्ता करते पूर्व एमएलसी रजपाल कश्यप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें