फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कंटेनर चालक, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कटोघन टोल प्लाजा का बैरिकेडिंग तोड़कर शनिवार शाम एक कंटेनर चालक भाग निकला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंटेनर में गोवंश होने की आशंका जताई और दो थानों व पुलिस चौकियों को सूचित किया लेकिन कंटेनर पकड़ में नहीं आया। टोल प्लाजा में बैरिकेडिंग तोड़ने का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रयागराज की ओर से कंटेनर टोल के 10-12 किलोमीटर पहले खड़ा था। जब कार्यकर्ता पहुंचे तो चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। कार्यकर्ताओं ने पीछा कर टोल तक सूचना दी लेकिन टोल में मौजूद पुलिस कर्मी कंटेनर नहीं पकड़ पाए।
इसके बाद खागा पुलिस, महिचा मंदिर चौकी, थरियांव पुलिस और हसवां चौकी पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीरेंद्र पांडेय ने मामले की शिकायत एएसपी से की। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें