थरियांव। ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक बीमार किशोरी की मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के मकरी निवासी नरेंद्र यादव की पुत्री पारुल (14) मानसिक बीमार थी। किशोरी का इलाज चल रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे बिना बताए वह घर से निकल गई। परिजन ने तलाश की लेकिन जानकारी नहीं मिली। शाम सात बजे थरियांव पुलिस को न्यू रसूलाबाद स्टेशन के पास ट्रैक किशोरी का शव मिला। परिजन ने शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।