फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-03-शहर के पटेल नगर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी सिंचाई विभाग के डाक बंगले से कलक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की गलतियां मानी हैं, फिर भी भाजपा सरकार चुनाव आयुक्त का बचाव कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के लिए जिम्मेदार ठहराया।
शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने अमित शाह द्वारा चुनाव आयुक्त के बचाव पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को सांसदों के साथ चुनाव आयुक्त से मिलने से रोका गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अनुचित है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, मणि प्रकाश दुबे, राजू लोधी, देवी प्रकाश दुबे, पुत्तन मिश्रा, अरुण जायसवाल, सैयद सहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, मोहसिन खान, वकील खान, नवनीत तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-03-शहर के पटेल नगर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें