जमीयतुल शुब्बानुल मुस्लिमीन के 8 फरवरी को लाला
बाजार में होने वाली ‘आजादी-ए-हिंद व तामीर-ए-वतन कांफ्रेंस’ में मुख्य
अतिथि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महामंत्री मौलाना महमूद मदनी होंगे।
इसके लिए उन्होंने स्वीकृति दे दी है। कांफ्रेंस को लेकर
तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें संत स्वामी विज्ञानानंद भी शामिल होंगे।
सांप्रदायिक सौहार्द और आजादी में हिंदुस्तानियों की भूमिका पर इस जलसे में
तकरीरें होंगी।
जमीयत उलेमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक
ओसामा ने बताया कि मौलाना महमूद मदनी ने स्वीकृति दी है। कांफ्रेंस में
जंग-ए-आजादी के बाद से मौजूदा हालात और देश के निर्माण में समाज की भूमिका
पर चर्चा होगी। इसमें संत विज्ञानानंद भी शिरकत करेंगे। सभी धर्मों और समाज
के प्रतिनिधि कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।