फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल मैच में इलाहाबाद ने मारी बाजी

Fri, 30 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें पहला मैच इलाहाबाद व सिटी क्लब के बीच और दूसरा मैच पुलिस ब्वॉयज लखनऊ व श्री सुदर्शन क्लब लालगंज के मध्य हुआ। इसमें इलाहाबाद ने सिटी क्लब को तीन शून्य से हरा दिया। हाजी रफी टूर्नामेंट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दूसरे दिन दोपहर को इलाहाबाद व सिटी क्लब की टीमों ने पहले मैच खेला, जिसमें इलाहाबाद टीम की ओर से एजाज ने दो गोल व हिमांशु ने एक गोल किया।

प्रथम हाफ तक स्कोर दो शून्य था। इसके बाद इलाहाबाद ने टीम ने तीन गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। इसके मुख्य निर्णायक संजीव सिंह, अशोक सिंह, विशाल शाह, राहुल कुमार आदि रहे। वहीं पुलिस ब्वायज लखनऊ व सुदर्शन क्लब लालगंज की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


इसमें पुलिस ब्वायज के खिलाड़ियों ने पहले हाफ व बाद में पेनालटी में गोल कर दिया। शनिवार को सेमी फाइनल मैच मिर्जापुर व इलाहाबाद के बीच खेला जाएगा।

इस मौके पर मैच कमेटी के अध्यक्ष शेख एजाज अहमद, सचिव आसिफ जुबैर फैजी, कोषाध्यक्ष सइदुजफर, अंसार अहमद, आलोक शर्मा, रामदत्त शुक्ला, पंकज पासवान, मोहम्मद मारूफ, गगन, दानिश जुबैर, फैजान, अर्पित कुमार, आसिफ रजा, सईदुज हसन नकवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें