खनन माफियाओं ने जेसीबी से खेत की खोदी मिट्टी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। खनन माफिया बेखौफ होकर मनमानी तरीके से मिट्टी की खोदाई कर रहे हैं। किसान रात में समतल खेत देखकर घर जाते हैं और सुबह तक खेत से करीब पांच फीट मिट्टी चोरी हो जाती है। लोगों की शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी श्रीपाल प्रजापति की कृषि योग्य जमीन किला के समीप है। शनिवार की रात खनन माफियाओं ने उसके खेत की जेसीबी मशीन मिट्टी खोदकर रात भर में तालाब बना दिया। रविवार सुबह किसान जब खेत पहुंचा, तो गड्ढा देख आवाक रह गया, जहां पर शाम तक समतल खेत था, वहां पर पांच फीट गहरा तालाब दिखाई दे रहा था। पीड़ित किसान इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।