फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन कचरी सीज, मिलावटी खोया कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली पर खानपान की सामग्री में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुरादीपुर में किराना की दुकान से 180 किलो कचरी और 22 किलो मिलावटी खोया मिला। कचरी को सीज कराया और खोया को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सहबाजपुर से शिवशंकर की खोया भट्ठी से नमूना लिया। रामशंकर की भट्ठी से 10 किलो खोया नष्ट कराया। सुल्तानपुर में कमलेश की खोया भट्ठी से पनीर का नमूना लिया। तपनी में राजू गुप्ता के खोया भट्टी में 12 किलो मानक विहीन खोया मिला। उसको नष्ट कराया। वहीं जयकुमार की खोया भट्टी से जांच के लिए सैंपल लिया। मुरादीपुर में सुरेश किराना की दुकान से 180 किलो रंगीन कचरी मिली। मिलावट होने की वजह से कचरी को सीज करने की कार्रवाई की गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने कहा कि होली पर्व पर खोया, पनीर व अन्य किसी खाद्य सामग्री पर मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र शर्मा, रामबाबू, अरविंद कुमार सिंह, रत्नाकर सिंह, सलिल कुमार सिंह, रविशेखर कुशवाहा, सहायक अरुण कुमार, अमित पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें