फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ठंड-कोहरे से बीमारियां बढ़ीं, इलाज के लिए लगी मरीजों की कतार

विज्ञापन
फोटो-11-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बढ़ती ठंड, गलन और कोहरे ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा बोझ जिला अस्पताल में नजर आ रहा है। यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही ओपीडी, पंजीकरण और दवा काउंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार रोजाना 1800 से 2000 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या उन लोगों की है जो सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और वायरल बुखार से परेशान हैं।
इसके अलावा बीपी और मधुमेह के मरीजों की स्थिति भी ठंड में बिगड़ रही है। ठंड और कोहरे के कारण टहलना और नियमित व्यायाम करना मुश्किल हो गया है, जिससे शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

इलाज कराने आए मरीजों का कहना है कि सर्दी बढ़ते ही परेशानी दोगुनी हो गई है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी और कमजोरी महसूस हो रही है। कामकाजी लोग सुबह-सुबह ठंड में निकलने के कारण बीमार पड़ रहे हैं। कई मरीजों को दवा लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, हालांकि उनका कहना है कि इलाज मिल जाता है।
चिकित्सकों के मुताबिक 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ठंड के कारण शरीर की सक्रियता कम हो जाती है। इससे पुरानी बीमारियां उभरने लगती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम सामान्य होने तक विशेष सावधानी जरूरी है।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ठंड और कोहरे के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में सभी विभागों को सतर्क रखा गया है। दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

किसी की बढ़ी शुगर तो कोई बुखार से पीड़ित
जिला अस्पताल में इलाज कराने आए रामलाल (55) ने कहा कि ठंड में टहलना कम होने से शुगर बढ़ गई है। मंजू देवी (42) ने कहा कि दो दिन से खांसी-जुकाम है। शहर के शिवकुमार (48) ने बताया कि उन्हें पिछले एक हफ्ते से खांसी और जुकाम की शिकायत बनी हुई है। सर्दी के कारण आराम नहीं मिल पा रहा। इसी तरह कई अन्य मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे थे।

डॉक्टर ने मरीजों को दी सलाह...
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। गुनगुना पानी पीएं। पौष्टिक भोजन लें। बीपी और शुगर के मरीज दवाएं नियमित लेते रहें और धूप में बैठने व हल्का व्यायाम करने की कोशिश करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने और ठंडी चीजों से परहेज करें।

फोटो-11-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी लंबी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें