फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी समेत 67 पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बसपा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष समेत 67 लोगों पर पुलिस ने शुक्रवार को आचार संहिता उल्लंघन व महामारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार दुबे की तहरीर पर यह हुआ है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने बताया कि वह नामांकन ड्यूटी पर समाज कल्याण कार्यालय के पास तैनात थे। इसी बीच कोरोना महामारी नियमों और आचार संहिता उल्लंघन होने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हुई। जांच में पता चला कि तीन फरवरी की शाम बसपा सदर प्रत्याशी अयूब अहमद, जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह व
समर्थकों वकील अहमद, मो. आसिफ, गाजी अहमद, मान सिंह लोधी, अरशद और करीब 60 अज्ञात लोगों के साथ प्रचार को निकले थे। वर्मा चौराहे, चौक, पीलू तले, पथरकटा चौराहा, मुराइनटोला समेत अन्य इलाकों में घूूमे। महामारी अधिनियम और आचार संहिता का उल्लंघन किया। वायरल वीडियो की पुष्टि होने पर उपनिरीक्षक की ओर तहरीर दी गई। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक समेत सैकड़ों समर्थक उल्लंघन में फंसे
क्रासर
मलाका गांव में प्रचार का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। भाजपा के सदर विधायक समेत सैकड़ों समर्थकों पर गाजीपुर थाने में आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में मलाका गांव के प्रधान भी नामजद हैं।
सदर विधायक विक्रम सिंह 24 जनवरी को भीड़ के साथ मलाका गांव पहुंचे थे। मलाका प्रधान शिवाकांत मिश्रा के साथ गांव का भ्रमण किया और जनसंपर्क किया। नारेबाजी की गई। इसका वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचा। गाजीपुर पुलिस ने विधायक विक्रम सिंह, शिवाकांत मिश्रा और सैकड़ों समर्थकों पर मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें