फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दी जान चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। सैमसी गांव में एक विवाहिता गुरुवार रात फांसी पर लटकी मिली। शादी के तीन साल बाद भी बच्चे नहीं हुए थे। पति का कहना है कि बंटवारे का विवाद होने पर पत्नी तनाव में थी। पिता ने ससुराल के चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में भरतपुर थानाक्षेत्र के महुआ गांव निवासी भोला की बेटी अनुराधा (25) की शादी सात मई 2018 को जाफरगंज के सैमसी गांव में संतोष सिंह के साथ हुई थी। पति संतोष ने बताया कि गुरुवार दोपहर बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी तनाव में थी। इससे कमरे में छत पर लगे कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पता चलने पर शव को नीचे उतारा और ससुराली जनों को सूचना दी। अनुराधा के
पिता भोला ने बताया कि शादी के बाद से पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग करते थे। बच्चे न होने की बात पर भी प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर अनुराधा को उसके पति, ससुर शिवनंदन, देवर भूरा, सास शिवपति ने मारकर आत्महत्या का रूप दे दिया। जाफरगंज सीओ संजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पति समेत चार ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें