भिटौरा के लिए रोडवेज बस को हरीझंडी दिखाकार रवाना करते अपर एडीएम विनय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। फतेहपुर से भिटौरा के लिए रोडवेज बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। यहां से सुबह सात बजे बस निकलेगी। भिटौरा से आखिर में रात नौ बजे तक वापसी होगी।
गंगा बचाओ सेवा समिति व नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण व उनके सहयोगियों की मांग पर डीएम ने बस सेवा शुरू कराई है। ज्वालागंज रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार को एडीएम विनय पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर भृगुधाम भिटौरा के लिए रवाना किया। बस रोजाना सुबह सात बजे ज्वालागंज से भिटौरा के लिए निकलेगी और नौ बजे वापस फतेहपुर के लिए आएगी। बस सेवा शुरू होने से रोजाना भिटौरा जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक इस रूट पर सीधी सेवा नहीं थी। भिटौरा जाने के लिए न्यूनमत किराया 19 रुपये रखा गया है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के डॉ. आरपी दीक्षित, विनोद कुमार गुप्ता, अरुण जायसवाल, राधेश्याम हयारण, मनोज सोनी, माया गुप्ता और लक्ष्मी सिंह मौजूद रहे।