फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाने के लिए देंगे कर्ज- राकेश सचान

विज्ञापन
बिंदकी में पत्रकारों से बात करते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, खादी एवं वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देगी। इसके लिए ऋण मेले लगेंगे। इसमें उद्योग लगाने के लिए 25 लाख से एक करोड़ तक का कर्ज दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लोगों को किट का वितरण किया जाएगा। अलग-अलग तरह के छोटे उद्योग से जुड़े लोगों को उनके उद्योग के हिसाब से टूल किट मिलेंगे। लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे छोटे उद्यमियों को बढ़ावा मिल सके। ग्रामीण इलाकों में 600 इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इससे छह हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अटल बिहारी बाजपेयी पावर लूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना लाई जाएगी। पीपीपी मोड पर पांच नए टेक्सटाइल योजना तैयार की गई है।
खाद्य उत्पादन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों तथा कम पूंजी निवेश के उद्योग स्थापित करा कर अधिक से अधिक रोजगार देने का लक्ष्य बना है। सौ दिन के अंदर सभी योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू होंगी। इससे रोजगार मांगने वाले लोग स्वयं अन्य लोगों को रोजगार देने के काबिल बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें