फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड, बाजा बजेगा, बारात आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोरोना काल में दो साल बाद अब शादियां धूमधाम से होंगी। 14 अप्रैल से खरमास समाप्त हो रहा है। 15 अप्रैल से वैवाहिक सहित सभी मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। कोरोना की पाबंदी हटने से इस बार गेस्ट हाउस संचालकों का व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल बुकिंग भी ज्यादा मिल रही है। इससे गेस्ट हाउस संचालकों में खुशी है।
विज्ञापन

मुहूर्त जुलाई तक रहेंगे। इसको लेकर लोग जोरों से तैयारियां कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान दो साल अधिकांश लोगों ने न चाहते हुए भी शादी सादगी के साथ निपटाई। इस साल पाबंदी हट गई। इसके बाद समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारियां हो रही हैं। पिछले साल की अपेक्षा गेस्ट हाउस संचालकों को अच्छी संख्या में बुकिंग भी मिल रही हैं। पिछले गेस्ट हाउस अधिकतम 40 हजार में बुक हो रहे थे। इस बार रेट बढ़कर 60 से 70 हजार तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें