फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल की सियासी विरासत बहू के हाथ सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। शिक्षा, कृषि और राजनीति में रुचि रखने वाले पूर्व प्रधान ने अपनी बागडौर बहू के हाथ सौंपी तो जनता ने भी उन्हें स्वीकार किया। अमौली विकास खंड के बिजौली ग्राम सभा से लौबीर सिंह सचान की बहू अमृता सिंह प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन

लौबीर सिंह बुढ़वा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद से करीब पांच साल पहले रिटायर हुए हैं। वे 1995 में बीडीसी के चुने गए। साल 2000 में उनकी पत्नी ज्ञानशिला बीडीसी चुनीं गई। साल 2005 में उनकी पत्नी प्रधान बनीं। 2010 में लौबीर ने प्रधानी जीती। 2015 में लौबीर महज 13 वोड से चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने 2021 में उन्होंने सियासी विरासत अपनी बहू अमृता सिंह पत्नी अरुणेंद्र सिंह को सौंपी। पूर्व प्रधान लौबीर सिंह ने बताया कि उन्हें भरोसा है, जिस तरह से उन्होंने गांव के लोगों की सेवा की है, उनके बच्चे भी ऐसी ही मिशाल पेश करेंगे और जनता का दिल जीतेंगे।
अमौली। विकास खंड के धमना खुर्द गांव के सत्य नारायण पटेल पांचवीं बार प्रधान निर्वाचित हुए हैं। वह पहली बार वर्ष 1995 में प्रधान बने थे। इसके बाद 2000 में दोबारा प्रधान निर्वाचित हुए। 2005 में महिला सीट होने पर अपनी पत्नी शशिकला पटेल को प्रधान बनाया। वर्ष 2010 में सीट अनुसचित जाति के लिए आरक्षित हुई तो वह चुनाव से अलग हो गए। वर्ष 2015 में वह चौथी पर प्रधान बने। 2021 में पांचवीं बार प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें