फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मैकेनिक के घर से नगदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। ट्रक मैकेनिक के घर से चोर गुरुवार रात नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के जलाला गांव निवासी राजेश पासवान ट्रक मैकेनिक हैं। गांव के बाहर नहर कोटी के पास खेत पर घर बनाकर रहते हैं। घर की छत पर दरवाजा नहीं लगा है। राजेश ने बताया कि गुरुवार रात चोर दीवार से निकली ईंटों के सहारे छत पर चढ़ गए। छत से सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे। कमरे में बक्से से ढाई लाख रुपये की कीमत के जेवर, 60 हजार रुपये नकद ले गए। परिवार दूसरे कमरे में सोया था। सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले गांव के अशोक सविता के घर से भी पांच लाख रुपये की चोरी हो चुकी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें